लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय। पटना-किऊल रेलखंड के मनकट्ठा स्टेशन के पास गुरुवार को कुछ समय के लिए रेल परिचालन बाधित हो गया। बताया जाता है कि दोपहर में जनसेवा एक्सप्रेस के ज्वास हॉल्ट के पास बने पुल को पार करने के दौरान चालक को पुल से किसी तरह की तेज आवाज आई। इसे लेकर चालक ने एहतियात के तौर पर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल उक्त रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकते हुए पुल पर जांच कराई। जांच के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिलने पर कुछ समय के बाद पुन: परिचालन को शुरू कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.