मिर्जापुर, मई 31 -- जमालपुर। क्षेत्र के मनऊर गांव के पुरब पट्टी गांव में आबादी के बीच महीनों से खराब पड़े सरकारी हैंडपंप से शनिवार को मरम्मत के बाद पानी आने लगा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में शुक्रवार के अंक में खराब हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने पर ब्लॉक प्रशासन की तंद्रा भंग हुई। खबर पढ़ते ही सक्रिय हुए अधिकारी मनऊर में तत्काल हैंडपंप मरम्मत करने के लिए टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे मिस्त्री और श्रमिकों ने कुछ ही घंटों के प्रयास के बाद हैंडपंप को दुरुस्त कर पानी निकाल दिया। ग्रामीणों को कहना था के गांव को हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा था। भयंकर गर्मी में शुद्ध पेयजल कि भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामप्रधान, सचिव से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद ठीक नहीं कराय...