आजमगढ़, दिसम्बर 4 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर के निरंजन कुटी पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ पर प्रवचन करते हुए राजकुमार भृगु ने लोगों को मानव के भीतर छिपे देवत्व और धरती पर स्वर्ग जैसा जीवन स्थापित करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर ईश्वरीय गुण विद्यमान हैं। उन्हें जगाने की जरूरत है। यदि व्यक्ति मन, कर्म और वचन से शुद्ध आचरण अपनाए, तो समाज में सुख, शांति और समरसता का वातावरण स्वत: निर्मित हो सकता है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में सदाचार, सेवा और संयम को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने भीतर के देवत्व को पहचान लेगा, तभी धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण साकार हो सकेगा। इस मौके पर गायत्री परिवार से सहायक टोली नायक ब्रिजेश त्रिपाठी, युग गायक रामब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.