सीवान, मार्च 13 -- सीवान, निज संवाददाता। शहर के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रीराम कथावाचक राजन जी महाराज ने चौथे दिन की श्रीराम कथा में प्रभु श्रीराम के बाल लीला को सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। राजा जी ख़ज़नवा दे द, रानी जी गहनवा दे द- मनोहारी सोहर की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग झूम उठे। प्रभु श्रीराम के चूड़ा कर्म, नामकरण और यज्ञोपवित संस्कार की कथा जब राजन जी महाराज ने सुनाया तो उपस्थित श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए। श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं में पर्यावरण बोध को जागृत करने के लिए पंच पल्लव के पौधों को भी वितरित किया जा रहा है। राजन जी महाराज ने कहा कि अयोध्यानगरी में भगवान श्री राम के जन्म के बाद से ही उत्सवी माहौल बन गया है। पूरे वातावरण में पवित्र सुगंध व्याप्त हो गया है। जिसका नाम सुनने मात्र से जीवन धन्य धन्य हो जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.