बगहा, फरवरी 5 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। मद्य निषेध विभाग की टीम पर जांच के नाम पर मारपीट करने, धमकाकर नकदी व आभूषण छीन लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में नेपाली टोला निवासी उदयभान साहु ने रामनगर थाना में मद्य निषेध विभाग की टीम के अज्ञात सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार घटना बीते 19 जनवरी की है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना को दिए आवेदन में उदयभान साहु ने बताया कि 19 जनवरी की शाम वह मधुबनी से घर लौट रहा था। सरहटवा में मद्य निषेध विभाग की जांच की जा रही थी। वहां पहुंचने पर उसे भी रोककर तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास कोई अवैध सामान नहीं मिला। बावजूद उसे करीब एक घंटे तक रोके रखा गया। एक एसआई ने मारपीट की और जबरन वाहन में बैठा लिया। उसकी बाइक एक सिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.