मध्य हरिद्वार में 30 हजार की आबादी को आठ घंटे पानी नहीं मिला
हरिद्वार, जून 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। शिवलोक कॉलोनी में बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद की गई। सप्लाई बाधित होने के दौरान क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। बुधवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने शिवलोक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इस दौरान सुबह 10 बजे मरम्मत काम के लिए जल संस्थान को मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम छह बजे तक पानी की सप्लाई सुचारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.