हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। मध्य हरिद्वार में मंगलवार को पानी की सप्लाई ठप होने से करीब 30 हजार की आबादी को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवलोक कॉलोनी में मुख्य पाइपलाइन फटने के बाद पूरे इलाके में करीब छह घंटे तक जल आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए जूझते नजर आए। दोपहर करीब 12 बजे दशकों पुरानी पाइपलाइन अचानक अधिक दबाव के कारण फट गई, जिससे तेज प्रेशर के साथ पानी का रिसाव शुरू हो गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड जल संस्थान को तत्काल मुख्य सप्लाई बंद करनी पड़ी। इसके चलते न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी समेत पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की आपूर्ति रोक दी गई। जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। पाइपलाइन को सूखने के बाद नई और पुरानी लाइनों को जोड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.