मध्य विद्यालय सेलहारा में 8वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
हजारीबाग, मार्च 30 -- चौपारण प्रतिनिधि मध्य विद्यालय सेलहारा में सोमवार को कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कुल 53 छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षक और बच्चे भावुक नजर आए। समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। छात्राओं ने विदाई गीतों और प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से अपने अनुभवों को साझा किया।शिक्षकों ने दिया सफलता का मंत्रकार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य साधन सेवी सह-शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, आप जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां अव्वल रहें ताकि आपके परिवार और विद्यालय का नाम रौशन हो सके। प्रधानाध्यापक रामखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.