लखीसराय, अप्रैल 3 -- चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय लाखोचक का 89वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक पीयूष कुमार झा एवं पूर्व छात्रा सुषमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, पूर्व उपप्रमुख वीरेंद्र महतो एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दो दर्जन से अधिक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं मारव...