मधुबनी, मार्च 19 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय रहुआ-संग्राम के शिक्षक वसी अहमद के कथित अपरहण का मामला सामने आया है। घटना 11 मार्च को घटित हुई बताई गई है। शिक्षक वसी अहमद रहुआ-संग्राम पंचायत के इस्लामपुर टोले के निवासी हैं। इस संबंध में अपहृत शिक्षक के मामा इस्लामपुर टोला के ही निवासी अब्दुल हफीज ने बुधवार शाम को भेजा थाना में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ग्यारह मार्च को उनके भांजा घर से बाइक से विद्यालय के लिए निकले। उनके घर से मध्य विद्यालय रहुआ-संग्राम की दूरी एक किलोमीटर है। विद्यालय के लिए निकलने के बाद अबतक घर नहीं लौटे हैं। काफी खोजबीन के बाद तेरह मार्च को भेजा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं है। लेकिन अब उन्हें शिक्षक का अज्ञात लोगों...