बेगुसराय, अप्रैल 13 -- सिंघौल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय रतौली में सोमवार से सात दिवसीय योगासन प्रशिक्षण कैम्प का शुभारंभ हुआ है। बेगूसराय जिला योगासना स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एचएम धनंजय कुमार ने किया। योग प्रशिक्षका सुश्री संध्यारानी ने सभी बच्चों को प्रथम दिन प्रतियोगात्मक योगासन के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया। इस योगासन शिविर के समापन के उपरांत जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के तकनीकी विशेषज्ञों के ट्रायल द्वारा बालक व बालिकाओं के सब-जूनियर व जूनियर योगासन खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। विद्यालय के चयनित योग खिलाड़ियों का जिला स्तरीय योगासन चैम्पियनशीप के लिए निबंधन कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप सुधांशु मौर्या ने जीता प्रथम पुरस्कार फिर उत्कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.