बेगुसराय, अप्रैल 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की राजौड़ पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रजौड़ में शुक्रवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसके साथ ही मीना मंच का गठन भी किया गया। बाल संसद के गठन में प्रधानमंत्री का पद अंशु कुमारी को दिया गया। जबकि उप प्रधानमंत्री का पद विनीत कुमार को दिया गया। वहीं, शिक्षा मंत्री सोनू कुमार तथा उप शिक्षा मंत्री लक्ष्मी कुमारी को बनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री कीर्ति कुमारी तथा उप स्वास्थ्य मंत्री संदीप कुमार बने। जबकि जल एवं बागवानी मंत्री काजल कुमारी बनाई गई तथा उप जल एवं बागवानी मंत्री राहुल कुमार बने। वहीं, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री प्रदुमन कुमार बनाए गए तथा उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री स्मिता कुमारी बनी है। जबकि, खेल एवं संस्कृति मंत्री आंचल कुमारी बनाई गई है। अप खेल एवं संस्कृति मंत्री शिव...