कटिहार, अप्रैल 14 -- समेली,एक संवाददाता मध्य विद्यालय मोरसंडा में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी तरह के मोटे अनाज, पत्ते दार हरी साग, सब्जी एवं फल का प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें बच्चों को खनिज, प्रोटीन, विटामिन,मिंनरलस के बारे में बताया गया। प्रधान शिक्षक वरुण कुमार यादव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का संस्करण 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।पोषण अभियान का मकसद तकनीक और परंपरा के तालमेल से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है। पोषण पखवाड़ा 2026 बच्चों के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर केंद्रित है, क्योंकि यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है। यह भी पढ़ें- बच्चो के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए पोषण पखवारा शुरू लाभार्थी अब बेहतर पहुंच के लिए पोषण ट्रैकर वेब ऐप के ज़रिए खुद पं...