कटिहार, मार्च 31 -- समेली ,एक संवाददाता मध्य विद्यालय मोरसंडा में कक्षा 8 के छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव ने किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य की सफल एव उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर शिक्षक रजनीश रंजन, जितेंद्र पासवान, नरेश कुमार, सूरज कुमार, आनंद राज और किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...