पूर्णिया, फरवरी 28 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा में दिन के करीब एक बजे सभी कमरों में ताला लटका मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में केवल एक शिक्षक, नजर आ रहे हैं। उनके अलावा न तो कोई अन्य शिक्षक मौजूद दिख रहा है और न ही एक भी छात्र विद्यालय में दिखाई दे रहा है। वीडियो में विद्यालय के तीनों भवनों के सभी कमरों में ताला लटका हुआ दिख रहा है। यहां तक कि प्रधानाध्यापक कक्ष और कार्यालय भी बंद पाए गए। बताया जा रहा है कि माध्यमिक परीक्षा संपन्न होने के बाद से विद्यालय में नियमित पठन-पाठन शुरू नहीं हुआ है। परीक्षा के दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.