हाजीपुर, मार्च 24 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना कैंपस से सटे राजकीय मध्य विधालय फतेहपुर में रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने स्कूल के स्मार्ट क्लास रूम का गेट तोड़ टीवी, पंखा समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ली और फरार हो गया। लेकिन कैंपस से सटे राघोपुर थाना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वही थाना कैंपस से सटे स्कूल से सामानों की चोरी होने के बाद राघोपुर थाना के पुलिस अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। वही घटना के बाद स्कूल के एचएम प्रतिमा कुमारी ने राघोपुर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल खोलने के लिए स्कूल की एचएम प्रतिमा कुमारी विद्यालय पहुंची। जहां स्मार्ट क्लास का दरवाजा उखड़ा हुआ देख प्रतिमा कुमारी ने क्लास रूम में जाकर देखा तो रूम में...