बेगुसराय, मई 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत मॉडर्न थियेटर फाउंडेशन बेगूसराय की ओर से मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुरमें नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कला-संस्कृति की समझ विकसित करना है। वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल पतंग कहा कि कला का क्षेत्र बहुत व्यापक है। नाट्यकला तो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम रोज अपने जीवन में बहुत सारे चरित्रों का निर्वाह करते हैं। बोलते समय विराम और शब्दों का बलाघात बोलने के भाव को बदल देता है। यह भी पढ़ें- मध्य विद्यालय महमदपुरमें नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभकार्यशाला का संचालन कार्यशाला निर्देशक व प्रशिक्षक परवेज़ यूसुफ़ ने कला और उसकी सौंदर्य अनुभूति को समझाते हुए नाट्य कला के अभ्यास से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। कहा कि नाटक ...