औरंगाबाद, मार्च 16 -- कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल बेदौलिया में बच्चों का उत्साह बढ़ाने और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेदौलिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मुन्ना सक्सेना की पहल पर किया गया, जिसमें ग्रामीणों और शिक्षकों का भी सहयोग रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, आकाश कुमार, पीयूष कुमार, तनु कुमारी, कृति कुमारी और नामित कुमार सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.