किशनगंज, अप्रैल 28 -- बिशनपुर,निज संवाददाता । कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार के मिडिल स्कूल चौक पर इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। बिशनपुर मध्य विद्यालय चौक पर जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । गौरतलब है कि बिशनपुर मिडिल स्कूल चौक बिशनपुर बाजार में प्रवेश करने का मुख्य स्थल है, यहीं से ही कई तरफ से लोग बिशनपुर बाजार में प्रवेश करते है,लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिशनपुर मिडिल स्कूल चौक के पास जाम की स्थिति बन जा रही है,जिससे मोटरसाइकिल चालकों सहित पैदल राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जगह पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने व आवागमन को सुगम बनाने की मांग की,ताकि वाहन चालकों सहित आम लोगों को जाम से निजात मिल सके यह भी पढ़ें- थावे में फिर लगा भीषण जाम, एंबुलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.