गोड्डा, नवम्बर 17 -- जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले छात्राओं को देर शाम राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय से रवाना किया गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल ठाकुर ने कहा कि सर्वप्रथम जिला में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता टीम में प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ियों का चयन के बाद राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेना है जिसको लेकर विद्यालय प्रांगण से 16 बालिकाओं के साथ शिक्षिका कुमारी रूपमाला एवं शिक्षक बिरेन्द्र शर्मा को रवाना किया गया है। इस दौरान शिक्षक रामानंद ठाकुर,मंटू साह, विद्यालय अध्यक्ष कमल यादव सहीत अन्य विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.