सीवान, मार्च 11 -- सीवान। सीवान सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलेथा के आठवीं कक्षा के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंगलवार को रवाना हुए। बिहार समग्र शिक्षा अभियान के तहत मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना परिभ्रमण सत्र 2025-2026 के तहत छात्रों का दल परिभ्रमण स्थल पटना के लिए प्रधानाध्यापक खुर्शीद अनवर के नेतृत्व में रवाना हुआ। एचएम ने बताया कि बच्चे पटना में चिड़ियाघर, संग्रहालय, गोलघर व तारामंडल देखेंगे। छात्रों के साथ शिक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, रीता कुमारी, सुनील कुमार, अनीता, रुपम वर्मा व शेखर गुप्ता, रात्रि प्रहरी गौतम यादव भी पटना के लिए प्रस्थान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.