गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय बनियाडीह में चोरी व तोड़-फोड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार की सुबह सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस विद्यालय पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। इस संबंध में मध्य विद्यालय बनियाडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनीता कुमारी द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बिनीता का कहना है कि सोमवार की सुबह जब वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि विद्यालय में चोरी हुई है और तोड़फोड़ की गई है। विद्यालय से दो सीसी टीवी कैमरा, 200 मीटर सीसीटीवी कैमरा का तार, बिजली का तार, वायरिंग पाईप एवं समरसेबल की क्वाईल चोरी हुई है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल कन्या में चोरी यह भी पढ़ें- स्कूल की खिड़की तोड़कर सामान चोरी यह भी पढ़ें- चोरों ने ...