चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा, संवाददाता। शिक्षकों की कमी को झेल रहे सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ा लगिया के विद्यालय प्रबंधन समिति तथा बड़ा लगिया पंचायत के मुखिया ने जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिकाओं के प्रतिनियोजन की मांग की है। मुखिया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने पत्र में कहा है कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय के शैक्षणिक सत्र और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व में भी जिला शिक्षा अधीक्षक के माध्यम से विद्यालय में शिक्षक देने की मांग की गई थी। इसके बाद विभाग ने दो शिक्षकों की नियुक्ति की। इसमें एक शिक्षक ने अपना स्थानांतरण करवा लिया। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से लेकर 8 तक पढ़ाई हो रही है, जिसमें 145 बच्चे छात्र-छात्राएं अध्ययन रहते हैं। मुखिया विद्यालय ने जिला शिक्षा अधीक्षक से श्रद्धानंद मध...