गया, अप्रैल 6 -- प्रखंड के परैया खुर्द पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पार परैया में वार्षिकोत्सव के अवसर पर नामांकन अभियान हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां नव नामांकित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षिकाओं सुप्रिती कुमारी, ज्योति कुमारी और शिल्पी कुमारी ने नए बच्चों को चंदन लगाकर व पुष्प अर्पित कर अभिनंदन किया। इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। मौके पर शिक्षक जनेश्वर प्रसाद, सुरेश यादव, धर्मेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार, अशोक कुमार व अभय कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने नामांकन अभियान को गति देने के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़...