गया, अप्रैल 6 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के मध्य विद्यालय पसेवा में सोमवार को पारंपरिक अतिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सोनम कुमारी, प्रखंड प्रमुख कलावती देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पुरानी परंपरा को निभाते हुए विद्यालय के बरामदे में जमीन पर पंगत लगाई गई, जहां अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। विशेष मेनू में बड़ा-पूरी, खीर, छोला और सलाद परोसा गया, जिसका सभी ने आनंद लिया। बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों के बैठकर भोजन करने से उनमें उत्साह और अपनापन देखने को मिला। इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, एमडीएम प्रभारी सरजू प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.