गया, मार्च 30 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय नावाडीह में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा 2025-26 में सफल सभी छात्रों को रिजल्ट कार्ड दिया गया। साथ ही, योग्यता प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर रक्षा विभाग नई दिल्ली संजय प्रसाद सुमन, सेवानिवृत्त व्याख्याता रामेश्वर चौधरी, बांकेबाजार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राम इकबाल यादव तथा पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्ग प्रथम से अष्टम तक सभी विद्यार्थियों जिन्होंने प्रथम द्वितीय, तृतीय रैंक लाया उन सभी विद्यार्थियों को आगत अतिथियों के द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र मेडल एवं रिजल्ट कार्ड देकर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। आगत अतिथियों को स्वागत गीत के साथ तथा उन्हें स...