धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद का गठन किया गया। गीतू कुमारी अध्यक्ष, आशा कुमारी प्रधानमंत्री, साहिल कुमार शिक्षा मंत्री, पीहू कुमारी पर्यावरण मंत्री, अनुस्ता कुमारी पोषण मंत्री, खुशबू कुमारी स्वच्छता मंत्री, लक्ष्मी कुमारी स्वास्थ्य मंत्री, पूनम कुमारी सुरक्षा व न्याय मंत्री समेत अन्य छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण ने नवगठित सदस्यों को उनके कार्य व दायित्व के बारे में बताया व पद की शपथ दिलाई। मौके पर राजकुमार वर्मा, चिंतामणि कुमारी, रीना कुमारी, वंदना कुमारी, धीरज कुमार, अमित गुप्ता, कुमारी माधुरी, रंभा कुमारी, अनुष्का गोप व चांदनी कुमारी सक्रिय रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...