बिहारशरीफ, मार्च 29 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय जाना के प्रधानाध्यापक मो. फैजूल हसन के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। साथी शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। संचालन शिक्षक विकास पंडित ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी सचिव शिशिर कुमार सिन्हा मौजूद रहे। मौके पर मो. समीमुद्दीन, मो. औमैस, अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, डॉ. रामाधीन सिंह, शैलेश कुमार वर्मा, धनंजय कुमार, मो. साकिब, मो. गयास सरवर, गौरव, दिलीप गौतम, सियाशरण, सुधीर, रविरंजन, शाहीन परवीन, ममता, सौरभ कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...