मध्य विद्यालय घीवहा में पीटीएम बैठक आयोजित
अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय घीवहा में प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं विद्यालय व्यवस्था पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा और वातावरण देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्ग एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया : बैठक में शिक्षा व स्वच्छता पर हुई चर्चा बैठक में मध्यान्ह भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अनुशासन पर भी चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.