आरा, अप्रैल 15 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगहर में बुधवार को जनसहयोग से निर्मित स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए फोल्डिंग टेबल का उद्घाटन डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ में मौजूद डीईओ, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर नवनिर्मित फोल्डिंग टेबल पर भोजन भी किया। मध्याह्न भोजन के बाद डीईओ ने पूरे विद्यालय का परिभ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने ही उन्हें अपने पूरे विद्यालय का परिचय कराया। मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत किया। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वर्ग आठवीं के उत्तीर्ण हुए छात्र -छात्राओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.