बक्सर, फरवरी 13 -- युवा के लिए ----- नावानगर। अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को राजगीर के लिए रवाना हुए। यह शैक्षणिक भ्रमण बिहार सरकार की मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत आयोजित किया गया है। इस परिभ्रमण के दौरान बच्चों को राजगीर, नालंदा, गाया के ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षणिक महत्व से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। छात्रों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कई बच्चों ने बताया कि वे पहली बार राजगीर जैसे ऐतिहासिक स्थल को देखने जा रहे हैं, जिससे उन्हें नई सीख और अनुभव प्राप्त होगा। परिभ्रमण पर शिक्षक सतेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, फूल कुमारी, विद्या कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक और बच्चे शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.