भागलपुर, मई 12 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक संचालित मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में बाल संसद चुनाव 2026-27 उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं में तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम एप का इस्तेमाल किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिगंबर राय ने बताया कि चुनाव में स्वीकृति कुमारी प्रधानमंत्री, रीतु कुमारी शिक्षा मंत्री और कृष्णा कुमार स्वास्थ्य मंत्री निर्वाचित हुए। इनके अलावा 7 अन्य मंत्री भी चुने गए। मौके पर शिक्षक प्रशांत कुमार, शुभम कुमार, राजकिशोर मंडल, पूनम सिन्हा, सुकृता कुमारी, रूपम कुमारी और शिक्षा सेवक शंभू रजक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में बाल संसद के लिए ईवीएम एप से मतदान यह भी पढ़ें- छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.