भागलपुर, अप्रैल 5 -- बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में शनिवार को पारदर्शी व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पुरानी बाल संसद कमेटी भंग कर नई बाल संसद का गठन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन कुमार गगन के संचालन में हुए मतदान में छात्रा रितुराज 10 वोट पाकर प्रधानमंत्री एवं आर्णिका कुमारी चार वोट से उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। अन्य पदों पर भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बाल संसद से बच्चों में नेतृत्व क्षमता व लोकतांत्रिक समझ का विकास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.