मध्य विद्यालय आसनतलिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के आदेशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' के तहत मध्य विद्यालय आसनतलिया चक्रधरपुर में विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापक के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि दी गई। इसके बाद सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को खेल दिवस की शपथ दिलवाई गयी। तत्पश्चात् मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। स्वास्थ्य एवं खेल तथा स्वास्थ्य एवं जीवन में अनुशासन विषय पर जानकारी दी गई। इसके बाद विभिन्न प्रकार के खेलकूद कार्यक्रमों को शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने मैत्रीपूर्ण मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.