भभुआ, फरवरी 27 -- भभुआ। जिले के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन 12 मार्च से शुरू होगा, जो 19 मार्च तक चलेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानाध्यापकों को समय पर प्रश्नपत्र प्राप्त कर सुरक्षित रखने तथा निर्धारित तिथि पर परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.