गोपालगंज, जुलाई 18 -- पंचदेवरी। जिले के सभी मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में बालिकाओं की विद्यालयों में निरंतरता, नेतृत्व क्षमता तथा जेंडर-संवेदनशील शैक्षिक वातावरण विकसित करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पांच चरणों में माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (एमआईपी) चलाया जाएगा। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना, गोपालगंज के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में बताया गया है कि यह कार्यक्रम एससीईआरटी के उप-निदेशक के निर्देश के आलोक में संचालित किया जाएगा। इसके तहत मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को जेंडर समानता एवं समावेशन की अवधारणा को विद्यालयी गतिविधियों के माध्यम से व्यवहार में उतारना होगा।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ प्रत्येक माह निर्धारित विषय पर माइक्र...