मध्य वायु कमान के कमांडिंग इन चीफ हुए सेवानिवृत्त
प्रयागराज, मई 31 -- मध्य वायु कमान के कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल बी मणिकांतन (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम) वायुसेना में चार दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। जून 1986 में वायुसेना का हिस्सा बनने वाले सेवानिवृत्त एयर मार्शल ने पांच हजार 555 घंटे उड़ान भरी। सेवानिवृत्ति समारोह में 'कमांडर्स कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। इसमें सेंट्रल एयर कमांड के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों और इकाइयों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें सतर्कता तथा तत्परता की संस्कृति पर विशेष जोर दिया गया। एयर मार्शल ने वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण और बल के मनोबल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने वायु योद्धाओं के साथ संवाद भी किया और उनके समर्पण तथा व्यावसायिकता की सराहना की। यह भी पढ़ें- सेनाओं को सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता: सीडीएस एयर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.