भोपाल, जुलाई 6 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है जिसमें दो हिन्दू सदस्यों को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025 के तहत गठित यह नया वक्फ बोर्ड देश का पहला ऐसा राज्य स्तरीय वक्फ बोर्ड है, जिसमें हिन्दू सदस्यों की नियुक्ति की गई है।बोर्ड में कौन-कौन होंगे हिन्दू सदस्य अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक 10 सदस्यीय मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष सनवर पटेल को बनाया गया है। इस बोर्ड में हिन्दू सदस्य के रूप में मनोज मालपानी और अनिमेश भार्गव को भी शामिल किया गया है।देश में पहली बार हुआ ऐसा अधिकारी ने कहा कि नए एक्ट के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला मध्य...