भोपाल, मार्च 15 -- मध्य प्रदेश के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है। यह निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की एक हमले में हुई मृत्यु के शोक में लिया गया है। ऑल इंडिया शिया समाज के अनुसार, मध्य प्रदेश के लगभग 4,000 शिया परिवार इस बार न तो नए कपड़े पहनेंगे और ना ही पारंपरिक जश्न मनाएंगे। समुदाय के लोग सादगी से ईद की नमाज अदा करेंगे। समुदाय के लोग कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। सादगी से मनाएंगे ईद ऑल इंडिया शिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष इफ्तिखार अली ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिया परिवार इस साल ईद-उल-फितर सादगी से मनाएंगे। यह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि होगी जिनकी इजराइल और अमेरिका के हमले में मौत हो गई थी। इस साल हमारे लिए ईद खामोशी भरी होगी।नए कपड़े नहीं पहने...