रायबरेली, अप्रैल 4 -- बछरावां,संवाददाता। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन कर वापस आ रहा कस्बे के एक व्यवसायी का परिवार गुना के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर सुनकर पूरे कस्बे में शोक के लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। कस्बे के रहने वाले व्यवसायी स्वर्गीय बिल्लू अग्रवाल की 65 वर्षीय पत्नी अनीता अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक पूरे परिवार ने महाकाल के दर्शन किए और वापस कार से घर आ रहे थे। शनिवार सुबह लगभग सात बजे के करीब कार जैसे ही गुना पहुंची कि किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इस हादसे में अनीता अग्रवाल...