रीवा, अप्रैल 11 -- मध्य प्रदेश के रीवा और मऊगंज जिले में बड़े स्तर पर सड़क निर्माण कार्यों में डामर घोटाले का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू रीवा ने एमपीआरआरडीए से जुड़े अधिकारियों और संविदाकारों के खिलाफ खराब डामर के उपयोगऔर फर्जी इनवॉइस के जरिए 18 करोड़ से ज्यादा के भुगतान प्राप्त करने के आरोप में, रीवा में 27 और मऊगंज में 17 कुल 44 लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि गुणवत्ताविहीन डामर का उपयोग कर उसके स्थान पर उच्च गुणवत्ता के डामर का फर्जी बिल लगाकर कई करोड़ों का घोटाला किया है।कैसे किया घोटाला जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण कार्यों में वास्तविक डामर के स्थान पर निम्न गुणवत्ता का डामर इस्तेमाल किया गया। जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से उच्च गुणवत्ता के डामर के फर्जी बिल लगाकर कर भारी भुगतान हासिल किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.