भोपाल, जुलाई 5 -- मध्य प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह से ऐक्टिव हो जाने के कारण लगातार बारिश देखी जा रही है। एमपी के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, सागर, शहडोल और ग्वालियर डिवीजन में अलग-अलग जगहों पर जोरदार बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी है। सूबे में 10 जुलाई तक मौसम के खराब रहने की संभावना है।इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, बड़वानी, धार, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पी...