मध्य प्रदेश में कार और बोलेरो में टक्कर, कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत
खंडवा, नवम्बर 13 -- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बुरहानपुर के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा लछोरा गांव के पास हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और उनके साथियों की कार की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिले के खकनार निवासी अजय महाजन अपने साथियों के साथ पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता अरुण यादव के यहां आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय उनकी कार लछोरा गांव के करीब एक बोलेरो से टकरा गई। कार में अजय महाजन के साथ सुनील और चार अन्य लोग भी सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.