नई दिल्ली, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नामांकन के दौरान लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के कारण विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से 2024 के उपचुनाव में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन 'अमान्य' घोषित कर दिया। ग्वालियर पीठ के न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया ने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को इस सीट से निर्वाचित घोषित किया। रावत उस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। एकल पीठ के आदेश में कहा गया कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन 'अमान्य' घोषित किया जाता है तथा दूसरे स्थान पर रहे भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया जाता है। उपचुनाव में मल्होत्रा ने 7,364 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। मल्होत्रा पर आरोप था कि उन्होंने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में अपने खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.