भोपाल, अगस्त 12 -- मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई जिलों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों से अब तक 527 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। जलभराव और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान श्योपुर जिले के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रतलाम, उज्जैन, नीमच, बड़वानी, झाबुआ, धार, ग्वालियर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं...