ग्वालियर, फरवरी 10 -- मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई। भगदड़ में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह कार्यक्रम राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई। भगदड़ में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। सभी को डबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अस्पताल में महिला के मृत घोषित होने के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर कलश यात्रा स्थल के बीच पहुंच गए और प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.