नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर आप भी किसी शानदार और रुतबे वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने असिस्टेंट इंजीनियर (पर्यावरण) के पदों पर भर्ती के लिए एक बेहतरीन मौका निकाला है। जो नौजवान लंबे समय से इस तरह के मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये खबर किसी जैकपॉट से कम नहीं है। इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें सैलरी पैकेज इतना शानदार है कि कोई भी इसे छोड़ना नहीं चाहेगा। शुरुआती सैलरी से लेकर अधिकतम वेतन 1.77 लाख रुपये तक जाता है। तो चलिए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अहम बातें।कितने पदों पर निकली है भर्ती? एमपीपीसीबी ने इस ताजा भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 14 खाली पदों को भरने का फैसला किया है। समाज के...