नई दिल्ली, मई 21 -- Madhya Pradesh Weather Today मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है, जैसे मानों आसमान से आग बरस रही हो। जिसके चलते हर दिन अधिकतम तापमान का एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए प्रदेश में तीव्र ऊष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद फिलहाल प्रदेश के लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के चार जिलों पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा प्रदेश के 18 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट व 21 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो बुधवार को प्रदेश के छतरपुर जिले खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, इस दौरान यहां 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किय...