मध्य प्रदेश पुलिस ने युवक से कई घंटे की पूछताछ
बिजनौर, अगस्त 6 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की जनकगंज थाना पुलिस नशीले पदार्थ की बरामदगी के मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को बिजनौर पहुंची। पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के थाना बेगावाला के गांव बाकरपुर निवासी सोनू उर्फ सोमपाल को हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ की।जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में पुलिस ने एक कार से नशीला पदार्थ बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। जांच में कार का पंजीकरण सोनू उर्फ सोमपाल के नाम पर मिला, जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस उससे पूछताछ के लिए बिजनौर पहुंची। पूछताछ में सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त कार करीब एक वर्ष पहले बेच दी थी और उसका वर्तमान मामले से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आरोपी गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने वाहन के स्वामित्व और उसके हस्तांतरण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.