मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज अड़गड़ानन्द से लेंगे आशीर्वाद
मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को दोपहर बाद सवा दो बजे सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम आएंगे। वे स्वामी अड़गड़ानन्द से आशीर्वाद लेने के बाद आश्रम में आयोजित प्रवचन में शामिल होंगे। वहीं शाम को साढ़े चार बजे अपने हेलीकाप्टर से रीवां रवाना हो जाएगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम में करीब तीन घंटे रहेंगे। इस आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) अजय कुमार सिंह ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.